Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अक्कलकुवा पुलिस थाने के नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक अर्जुन पटले का राष्ट्रवादी कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत...........NN81



 


नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा तालुका पुलिस थाने में नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक श्री अर्जुन पटले से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।


इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अक्कलकुवा के माजी प्रदेश समिति सदस्य शरफोद्दीन मकरानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल करीम बलोच, तालुका उपाध्यक्ष नजीर बलोच तथा शहराध्यक्ष कलीम भाई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस निरीक्षक अर्जुन पटले को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा अक्कलकुवा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनके कार्यकाल के सफल होने की कामना की। इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।


नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक अर्जुन पटले ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों के सहयोग से बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

जाविद शेख


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes