Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा शक्ति केंद्र संयोजकों की मासिक बैठक में, आगामी कार्यक्रमों पर बिन्दुवार चर्चा................NN81




भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्रों की मासिक बैठक  रविवार को मंडल के सभी 20 शक्ति केंद्रों पर आयोजित की गईं। तारुन बैठकों में मंडल के 121 बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी शामिल हुए। बैठक के ब्लाक संयोजक संदीप तिवारी ने बताया की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से किया गया।

मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा ने तारुन शक्ति केन्द्र के तारुन स्थिति महंथ मौर्य के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता से आगामी  मिशन को सफल बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक प्रचार और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया

सिरसा स्थित शक्ति केंद्र संयोजक उमेश मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार मिश्रा ने की।  जबकि मंडल मीडिया प्रभारी नरेंद्र देव पाण्डेय ने टिकरी शक्ति केंद्र की तारापुर में हुई बैठक में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अन्य पदाधिकारियों ने अन्य शक्तिकेंद्रों पर बैठक  किया

 सभी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में बिन्दुवार चर्चा की। जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवेश मिश्र ने संगठन को मजबूत करने, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और पार्टी के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया। 

 कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता से आगामी  मिशन को सफल बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक प्रचार और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। शक्ति केंद्र संयोजक उमेश मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए संगठनात्मक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में प्रमुख रूप से वेदराम निषाद, प्रेम चंद्र निषाद, दिवाकर पाठक, रमेश तिवारी, विनोद मिश्रा, राम नायक दुबे, सुरेंद्र मिश्रा, पंकज, शिवाकांत और अमरनाथ, मोनू मिश्र, दिवाकर पाण्डेय, अंकुर मिश्र,अरविन्द वर्मा,सुरेश मिश्रा, महेश ठाकुर, सुभाष चंद्र सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रहित और पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक करते फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes