Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

30 जून‎ हूल दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।...........NN81


झारखंड मुक्ति‎ मोर्चा प्रखंड कमिटी द्वारा एक बैठक प्रखंड कार्यालय सिद्धू कान्हू चौक में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा द्वारा की गई। बैठक में कहा की 30जून बहुत ही गौरव का दिन है इसे हम सब भव्य रूप से मनाएंगे। बैठक मे SIR पर भी चर्चा किया गया तथा ट्रेनर द्वारा उपस्थित सभी को SIR के बारे मे विस्तृत रूप से समझाया गया। इसके उपरांत *30 जून हूल दिवस* मनाने को लेकर चर्चा की गई एवं प्रस्ताव पारित किया गया। गौरतलब हो की झामुमो प्रखंड कमेटी‎ द्वारा प्रत्येक‎ वर्ष पाकुडिया सती घाट मैदान में हूल दिवस मनाया जाता है एंव पार्टी द्वारा‎ तरह-तरह का खेल प्रतियोगिता जैसे तीरंदाजी,मटका फोड़ लागड़े ऐनेच आदि का आयोजन किया जाता है। प्रखंड कमेटी एंव बैठक मे शामिल कार्यकर्ता‎ओं द्वारा‎ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक‎ साल की भांति इस साल भी झामुमो प्रखंड कमेटी महेशपुर विधायक‎ *प्रो.स्टीफन मरांडी* जी के अगुआई में सिद्धो कान्हु चौक स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा मे माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात‎ सती घाट मैदान जाकर खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया जायेगा। एवं प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण विधायक‎ प्रो. स्टीफन मराडी जी के हांथो किया जायेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक,प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, कलम मुर्मू, सुशील मुर्मू ,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू, मैनेजर हेमब्रोम ,नेगार अंसारी , विश्वजीत दास,लालबाबू शेख,तोहिदुल शेख ,खुदुलाल भगत,आबेद अंसारी ,मनाफ़ अंसारी, मोईन आलम, मुजीबूल शेख, अनिसूर रहमान, परवेज़ आलम ,सिकंदर अली ,बुलबुल शेख, छोटू दास ,मनोज सोरेन,एनोस मुर्मू,परमेश्वर मरांडी , कारण गुप्ता ,नरेश हाँसदा,रोहित हाँसदा,सुनील टुडू,सहित सभी पंचायत‎ के अध्यक्ष/सचिव व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





संगवादाता जगबंधु पाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes