Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोट कासिम प्रधान की बहाली पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने किया सम्मान...............NN81



राष्ट्रीय जाट महासभा भारत द्वारा कोट कासिम की प्रधान पद पर पुनः बहाली होने पर श्रीमती विनोद कुमारी सागवान का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारियों ने सम्मान प्रतीक भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव विनोद चौधरी ने कहा कि श्रीमती विनोद सागवान की बहाली क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है। वहीं मुंडावर तहसील अध्यक्ष मनजीत सिंह व मुंडावर मीडिया प्रभारी नरेश जाट ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कोटकासिम सरपंच संघ अध्यक्ष कुलदीप ग्वाला, विवेक फलसवाल कोट कासिम, जिला मीडिया प्रभारी संजय चौधरी भानोत, जिला सदस्य राजवीर चौधरी एवं मुकेश डबास सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

देवराज मीणा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes