Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता रैली का आयोजन..........NN81


 
 

पिड़ावा, 05 जून 2026। राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका पिड़ावा क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका विद्यालय के पास स्थित महिला पार्क में नगर पालिका कार्मिकों, मुख्यमंत्री शहरी नरेगा के श्रमिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात महिला पार्क से नगर पालिका कार्यालय तक पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू माली, पूर्व पार्षद भारत भूषण जैन, पियूष जैन, आनंद पुरी, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पन्नालाल, वरिष्ठ सहायक श्याम बिहारी, शंभूलाल कहार, महावीर प्रसाद वैरागी सहित समस्त पालिका कार्मिक, श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes