Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुस्कान अभियान के तहत बड़ौद पुलिस को बड़ी सफलता — गुमशुदा नाबालिग बालिका गुजरात से सकुशल दस्तयाब_*...........NN81




तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत पुलिस प्रयासों से राजकोट से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया_*


_पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिले में गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़ौद पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को गुजरात के राजकोट शहर से सकुशल दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।_


_दिनांक 08/06/2026 को थाना बड़ौद क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर परिजनों द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि संदेही रोहित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर थाना बड़ौद में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रूप सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए।_


_गठित पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी की गई, परिजनों एवं परिचितों से आवश्यक जानकारी संकलित की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सतत प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर नाबालिग बालिका के गुजरात राज्य के राजकोट शहर में होने की जानकारी प्राप्त हुई।_


_जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर संदेही रोहित पिता तूफानसिंह सूर्यवंशी निवासी महिदपुर की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस टीम द्वारा राजकोट (गुजरात) पहुंचकर नाबालिग बालिका के साथ संदेही रोहित सूर्यवंशी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। थाना स्तर पर पूछताछ के दौरान संदेही द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी रोहित पिता तूफानसिंह सूर्यवंशी निवासी महिदपुर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।_


_गुम एवं अपहृत बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।_


✨ *सराहनीय भूमिका* :


_उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूप सिंह बैस के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक रूपेश रावत, आरक्षक रवि दोहरे , आकाश टेकाम एवं भीम सिंह मालवीय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes