पिड़ावा। सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रात्रि को मांगलिक भवन में भव्य इंद्रसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कोटा से पधारे संजय जेवर एवं मनीष शास्त्री के नेतृत्व में किया गया।
इंद्रसभा का मंचन ब्रह्मचारी रविंद्रजी आत्मन की स्वानुभव पत्रावली पर आधारित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वितरण विज्ञान पाठशाला, शेर मोहल्ला की बालिकाओं द्वारा
मंगलाचरण प्रस्तुत कर की गई। बालिकाओं की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया।
इंद्रसभा के दौरान आकर्षक वेशभूषा, मनमोहक प्रस्तुतियों और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजन में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पंचकल्याणक महोत्सव की दिव्य सभा साकार हो उठी हो। श्रद्धालुओं ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
या l कार्यक्रम के दौरान बेंगलुरु से पधारे रमेश भंडारी अचित भंडारी, कोटा से प्रेमचंद बजाज,मुंबई से दिलीप भाई शाह, राय सी भाई गड़ा, आई एस जैन, इंदौर, उज्जैन, कोटा, सुसनेर, मोड़ी, गुराड़ी, अमरकोट आदि अनेक स्थानों के साधर्मी
में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे। आयोजन देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
