Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना खेरागढ़, एसओजी एवं सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्कर गिरफ्तार.......NN81



आगरा कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खेरागढ़, एसओजी एवं सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान राजस्थान से अवैध गांजा तस्करी कर इटावा ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 39.580 किलोग्राम अवैध गांजा तथा बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देश, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 10 जून 2026 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आगरा-जगनेर रोड स्थित ग्राम नगला विष्णु के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को स्कूटी सहित रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए स्कूटी पर रखे कट्टे की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कट्टे से 20 पैकेटों में कुल 39.580 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना खेरागढ़ में मु0अ0सं0 110/2026, धारा 8/20B/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

. संवाददाता विवेक लवानिया 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes