Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसडीपीआई ने नाजिया इलाही पर सुभाष नगर थाने में परिवाद दर्ज कराया, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...................NN81


= सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई जिला भीलवाड़ा ने दो मुद्दों पर विरोध जताया। जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद उमर डबघर ने सुभाष नगर थाने में परिवाद दर्ज कराकर सोशल मीडिया पर इस्लाम व हजरत मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए नाजिया इलाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं जिला महासचिव मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाड़मेर-बीकानेर में मस्जिदों पर चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने की मांग की। एसडीपीआई ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई संविधान और प्राकृतिक न्याय के अनुसार हो।

जिला अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और समानता की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। ज्ञापन देते समय जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट जाकिर हुसैन, शाहिद पठान, इरफान लोहार, परवेज शेख, सोनू पठान, विधानसभा अध्यक्ष जाकिर हुसैन मंसूरी, अनवर बिसायती, आसिफ नीलगर, इमरान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes