Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला कलेक्टर व स्थानीय विधायक ने परासोली में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश.............NN81



= जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को आसींद क्षेत्र की ग्राम पंचायत परासोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सेवा काउंटरों का जायजा लिया और शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला कलेक्टर श्री संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र लोगों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई गई।


शिविर के निरीक्षण के पश्चात जिला कलेक्टर ने आसींद नगरपालिका परिसर का दौरा किया, जहां लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। इस मौके पर विधायक श्री जब्बर सिंह, प्रशासक गोपाल कुमावत, ईओ विकास कुमावत, अनिल सिंह तंवर सहित नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes