Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद ........NN81



आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

 जनपद फतेहपुर में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 बैठक में मोहर्रम के जुलूस मार्गों, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से आपसी भाईचारा एवं समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं जनपद के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes