Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फायर सेफ्टी में लापरवाही पर नगर निगम सख्त, कोचिंग सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट किए सील...............NN81



 लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद भीलवाड़ा नगर निगम ने शहर में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच का विशेष अभियान शुरू किया है। मंगलवार को निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते और फायर सेफ्टी टीम ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों, होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं मिलने पर कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।


सबसे पहले टीम बड़ला चौराहे स्थित राजस्थान कोचिंग सेंटर पहुंची, जहां फायर सेफ्टी उपकरण और फायर एनओसी नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद संचालक द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं, जिसके चलते कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।


इसके बाद टीम नागौरी गार्डन स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट पहुंची। यहां भी आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं पाए गए, जिस पर निगम ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया।


कार्रवाई के दौरान रोडवेज बस स्टैंड स्थित महाराजा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां भी फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरणों का अभाव मिला। पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद व्यवस्थाएं नहीं होने पर निगम ने रेस्टोरेंट को सीज कर दिया।


इसके अलावा पास स्थित पार्क पिंक होटल में भी फायर सेफ्टी उपकरणों और आपातकालीन निकास (एग्जिट सिस्टम) की कमी पाए जाने पर उसे भी सील कर दिया गया।


फायर सेफ्टी अधिकारी छोटू राम ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी कोचिंग सेंटर, होटल और रेस्टोरेंटों की जांच की जा रही है। जिन प्रतिष्ठानों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, उनके द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहां भी फायर सेफ्टी में कमी मिलेगी, वहां तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।


नगर निगम की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes