Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बटन दबाकर निकाली तीर्थ यात्रा लॉटरी, 686 रेल व 84 हवाई यात्रा के लिए चयनित*................NN81

 

खैरथल-तिजारा, 25 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के अंतर्गत खैरथल-तिजारा जिले में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया। जिला कलेक्टर ने बटन दबाकर ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली।


लॉटरी में जिले के 686 वरिष्ठ नागरिकों का चयन रेल मार्ग से तीर्थ यात्रा के लिए किया गया, जबकि 84 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही रेल मार्ग के लिए 311 वरिष्ठ नागरिकों तथा हवाई मार्ग के लिए 84 वरिष्ठ नागरिकों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई।


देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित वरिष्ठ नागरिकों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का संपूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यात्रा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

संवाददाता देवराज मीणा  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes