Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरी शेवा उदासीन आश्रम द्वारा वनवासी क्षेत्रों के लिए भारतमाता भक्तिधाम को 61 हनुमान प्रतिमाएं एवं धर्मग्रंथ भेंट..............NN81

हँसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धर्मशाला की ओर से वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत माता भक्ति धाम को 3 फीट ऊंचाई की 61 हनुमान जी की प्रतिमाएं, 61 रामचरितमानस तथा 600 हनुमान चालीसा भेंट की गईं। ट्रस्ट द्वारा कुल 101 हनुमान प्रतिमाएं वनवासी क्षेत्रों में स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से प्रथम चरण में 61 प्रतिमाएं  भेजी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं अन्य विद्वान पंडितों ने प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इसके पश्चात प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई, जो हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर से बस स्टैंड चौराए तक पहुंची, जहां से इन्हें वनवासी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। बांसवाड़ा परियोजना प्रमुख प्रचारक धर्मराज जी भाईसाहब विशेष रूप से यह कार्य सेवा में लगे हुए है।  इस अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, संत मायाराम, संत गोविन्द राम, संत ईशान राम एवं संत सुयज्ञ राम उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज ने बताया कि ये प्रतिमाएं डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं आसपास के वनवासी क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में मंदिरों की स्थापना एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलेगी। धर्मांतरण की गतिविधियों पर भी रोक लगाने में मददगार होगा। यह अभियान वनवासी समाज को अपनी परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में वनवासी प्रांतीय नगरिया कार्यक्रम प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल, पोरवाल समाज अध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, सुरेश गोयल, रविंद्र जाजू, हीरालाल गुरनानी, हेमंत पल्लवी वच्छानी, हनुमान अग्रवाल, कन्हैयालाल स्वर्णकार, विनोद झूरानी, रमेश मूंदड़ा, पुरुषोत्तम परियानी, वनवासी नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तंदोरिया, मनीष सबनानी, वनवासी नगर सचिव रूपलाल अजमेरा, जानकी देवी सेवा संस्थान अध्यक्ष श्रीमती कांता मूंदड़ा, कैलाश सोनी, इंद्र अवतानी, यश गिधवानी, सारथी सुरेंद्र, रामभजन, पंकज आडवाणी, दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes