। नीमच जिले की सिंगोली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत झांदना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का 56वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्कुट वितरित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी संदेश देता है।
इस दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जनसेवा की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की प्रशंसा की। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
