Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिहाली के खेल मैदान में 51 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : NN81

 


सिहाली के खेल मैदान में 51 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : 

संवाददाता : देवराज मीणा मुंडावर 

मुंडावर (खैरथल-तिजारा)। ग्राम सिहाली में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण मित्रों और गौ रक्षकों द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय स्कूल के खेल मैदान में 51 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष गज्जू पुनिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पौधारोपण अभियान में राहुल यादव कल्याणपुरा, सोनू यादव, रमेशचंद सिहाली, पवन सिहाली, हितेश सिहाली, संदीप सिहाली तथा दीपक सिहाली कलां सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes