Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माण्डल पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार............NN81


माण्डल थाना पुलिस ने ग्राम संतोकपुरा में हुई हत्या के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अंकित पीटर उर्फ किटु (38) निवासी रतलाम (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) के निर्देश पर गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा बुधराज तथा वृत्ताधिकारी माण्डल राहुल जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी रोहिताश्व यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।


पुलिस के अनुसार झाबुआ (मध्यप्रदेश) निवासी दीपक कुमार माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जून को उन्हें सूचना मिली कि उनके साले हितेश उर्फ गोलू की तबीयत खराब है। भीलवाड़ा पहुंचने पर पता चला कि हितेश का उसके साथ रहने वाले अंकित पीटर से मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान अंकित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


रिपोर्ट के आधार पर माण्डल थाने में प्रकरण संख्या 172/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल फॉरेंसिक एवं विशेष अनुसंधान टीम की सहायता से मौके से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अंकित पीटर उर्फ किटु को हिरासत में लिया।


पूछताछ में अपराध प्रमाणित होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


कार्रवाई में शामिल टीम में थानाधिकारी रोहिताश्व यादव, उपनिरीक्षक शरीफ मोहम्मद, कैलाश चंद्र सहित माण्डल एवं भीमगंज थाना पुलिस के जवान शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes