Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खेलगांव खम्हरिया में स्टेडियम निर्माण हेतु 16 एकड़ भूमि का सीमांकन...............................NN81



*-संभाग स्तरीय बहुउद्देशीय स्टेडियम बनने से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर*


दुर्ग, 22 जून 2026/ कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आज खेलगांव खम्हरिया (विकासखंड व जिला-दुर्ग) में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नाम आबंटित 16 एकड़ शासकीय भूमि का सीमांकन कर चिन्हांकित कर लिया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार  वसुमित्र दीवान के नेतृत्व में राजस्व विभाग के आर.आई.  घनश्याम चंद्राकर, पटवारी  विवेक देवांगन व अन्य टीम, तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर  वाय. के. सोनवानी व श्रीमती सुस्मिता चंद्राकर द्वारा चूना और अन्य उपकरणों से भूमि के चारों ओर निशान लगाया गया। उतई थाना टी.आई.  अनिल पटेल के नेतृत्व में 10 पुरुष और 10 महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के कारण यह प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान खेल विभाग के प्रशिक्षक  भूपेन्द्र हिरवानी, खम्हरिया सरपंच श्रीमती दुलारी देशलहरे, उपसरपंच  टीकाराम साहू, खेल प्रशिक्षक  बालक दास डहरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण) के विशेष प्रयासों से यहाँ संभाग स्तरीय बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 4 करोड़ रुपये मार्च 2026 में निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को दिए जा चुके हैं। इस स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, सीटिंग गैलरी, इंडोर स्टेडियम (बैडमिंटन कोर्ट) और प्रशासनिक भवन का निर्माण शामिल है, जिससे दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, रिसाली निगम, नगर पंचायत उतई और भिलाई निगम सहित पूरे संभाग के खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अनिल जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes