आज झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य हेतु जिला समिति द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों, पंचायत अध्यक्षों, सचिवों एवं पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए 2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।*
*बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।*
*बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत एवं बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला समिति द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने पंचायतवार कार्यों का आकलन करते हुए सभी पंचायत अध्यक्षों, सचिवों एवं BLA-2 साथियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से मतदाता मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।*
*साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित पंचायत क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर BLA-2 सीधे पर्यवेक्षकों से संपर्क स्थापित करेंगे।*
*मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता मैपिंग कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता SIR प्रक्रिया से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन किया जाए तथा छूटे हुए नामों को सूची में शामिल कराया जाए।*
*उपासना मरांडी ने आगे कहा कि आगामी 12 जून को झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता माननीय विनोद कुमार पांडे जी का पाकुड़ आगमन प्रस्तावित है, जहां SIR कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों एवं कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक से पूर्व महेशपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में मतदाता मैपिंग कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया ताकि महेशपुर प्रखंड जिले में एक आदर्श प्रखंड के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सके।*
*प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने अपने संबोधन में कहा कि SIR कार्य संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत अध्यक्षों, सचिवों एवं बीएलए 2 से पूर्ण सक्रियता के साथ पर्यवेक्षकों के सहयोग में कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे।*
*जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां ने कहा कि पंचायत स्तर पर बीएलए 2, पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने बूथ स्तर पर नियमित निगरानी एवं सतत संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया।*
*बैठक में सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, महिला मोर्चा के जिला सचिव सुशीला देवी, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मिल्टन शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष जोशीमुद्दीन शेख, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, प्रखंड सह सचिव मो असद, प्रखंड सह सचिव हालिम शेख, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टु, पप्पु अंसारी,मोताहार शेख,बुदल यादव, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू,निरोज मड़ैया , टाइगर शेख,डार्फी शेख, धीरेन माल,केताबुल शेख, चंचल शेख,बोद्दीन शेख,बोद्दी शेख, मधु शेख, रेहान शेख,सेन्टु शेख,नुर आलम शेख, नजरुल अंसारी, बाबु शेख, अशराफुल अंसारी, तारीख अनवर, फारूक अंसारी, मुन्ना अंसारी, मुन्ना अंसारी, प्रकाश बेसरा, जावेद अंसारी, अक्सम शेख,अनिल मरांडी,आरजू शेख, इकबाल शेख, नासिर शेख, सितुल शेख,अंजनी कुमार भगत, जहुर आलम, तनवीर अख्तर, हन्नान मियां,पुलिस मुर्मू,लासार शेख, मतीन अंसारी, मुख्तार मियां,विनय किस्कू, अबुल शेख, स्टेफान सोरेन, कालू शेख, गेब्रियल सोरेन, बर्नार्ड मरांडी, अजीम शेख,लाफी शेख, मिठू शेख, शहजमल शेख,बारेन सरकार,बिबाश सरकार,बोकुल शेख,टीटू शेख, विनीता मुर्मू, अनीता मुर्मू, शांतिलता हेंब्रम, सेनेली मुर्मू, गेब्रियल किस्कू,राजेन मुर्मू, दिलीप मुर्मू, नरेन सोरेन,सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं बीएलए 2 उपस्थित थे।*
