Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फतेहपुर पुलिस ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थाना परिसरों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित..........NN81




फतेहपुर पुलिस ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थाना परिसरों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देखिए ये रिपोर्ट...

वीओ-1:

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्राधिकारी, अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

वीओ-2:

योगाभ्यास के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। इस अवसर पर सभी ने योग के महत्व और उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।

वीओ-3:

यही नहीं, जनपद फतेहपुर के सभी थाना परिसरों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आउट्रो:

फतेहपुर पुलिस ने योग दिवस के माध्यम से स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए आमजन से भी नियमित योग करने की अपील की।


फतेहपुर से विनय कुमार की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes