नारायणपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय नारायणपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को रंगों की मनमोहक अभिव्यक्ति के साथ प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में रितु भंडारी, भावना देवांगन, अनामिका भंडारी एवं पूर्वी देवांगन ने आकर्षक एवं संदेशप्रधान रंगोलियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंगोलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विकसित भारत के विजन को सजीव रूप में उकेरा गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की सराहना की।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग एवं जिलाध्यक्ष संगीता जैन ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति आज राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण भागीदार बनकर विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान कर रही है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री द्वय संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमिला प्रधान, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कुरेटी, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल खोबरागड़े, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष दीपाली नाग, खुशबू जैन, संतोषी कुमेटी, बनिता कुमेटी, कविता पटेल, प्रमिला मानिकपुरी, सुमित बेसरा, मयंक बेसरा सहित भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता खुमेश यादव
