। जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद की है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को डेनिहा निवासी हरीश मिश्र ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने रात्रि के समय उनके घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान मिले सुरागों, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जोगीपुर निवासी सुधांशु वर्मा को संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर (छत्तीसगढ़) से दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
बरामद हुआ चोरी का माल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया, जिसमें शामिल हैं—
सोने के 2 हार
सोने की 5 अंगूठियां
सोने की 2 चैन
सोने के लॉकेट
चांदी की 5 पायल
चांदी के कड़े एवं अन्य आभूषण
3 हजार रुपये नगद
बरामद सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये बताया गया है।
न्यायालय में किया गया पेश
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
चोरी के इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, तिलकराज सिंह, आनंद शर्मा एवं बालेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से पुलिस को यह सफलता मिली।
सीधी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया है।
संवाददाता गिरीश शुक्ला
