Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सभी एल-1 अधिकारी सीएम हेल्पलाइन से अपडेट हो जाए*.............NN81



*- सुशासन तिहार में प्राप्त शिकायतों का करें गंभीरतापूर्वक निराकरण*


*- समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश*


दुर्ग, 09 जून 2026/ कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में प्रकरण निराकृत करने के कड़े निर्देश दिये। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन अपडेशन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आज लांच हो रही है। इसके लिए पूर्व में आप सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जो भी एल-1 अधिकारी है, वह सभी अपनी आईडी तैयार कर उसमें लॉगिन हो जाए। मोबाईल नंबर आदि अपडेट हो जाए। सीएम हेल्पलाइन लांचिंग उपरान्त नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लॉगिन आईडी, डेसबोर्ड इत्यादि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर से संपर्क कर अपडेशन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख पहल है। जिसे सुशासन  और अभिकरण विभाग अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण हेतु एकीकृत, सुलभ और विश्सनीय माध्यम प्रदान करने विकसित की गई है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेवें और आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत विभागों को प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मांग संबंधी आवेदन के संबंध में प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जाए, वहीं शिकायत संबंधी आवेदनों पर  गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों स्कूल खुलने पर बच्चों के एमबीयू के लिए ईडीएम के साथ प्लानिंग करने तथा ऐसे बच्चे जिसके जाति प्रमाण पत्र नहीं बने है, उनके सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने डीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने समितियों से धान उठाव और लेखा मिलान शीघ्र पूर्ण करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में वनमंडलाधिकारी  दीपेश कपिल, एडीएम  वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ  बजरंग दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई के आयुक्त  राजीव पाण्डेय, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त  दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  हरवंश सिंह मिरी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

अनिल जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes