Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*............NN81


जनपद हमीरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, हमीरपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात कार्मिकों एवं पुलिस बल को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग एवं परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में प्रतिबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के प्रवेश को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



रिपोर्ट - दिलीप राजपूत हमीरपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes