स्थानीय विधायक श्री गोपीचंद मीणा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य रहे मौजूद
= जिले के कोटडी उपखंड क्षेत्र के अमरतिया ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन निर्माण का शिलान्यास समारोह रविवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किसान आयोग अध्यक्ष मा. श्री सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री लादूलाल जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री चौधरी ने संबोधन में कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और सभी ने विद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
