Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली व कार्यशाला आयोजित.............NN81



राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिला नारायणपुर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Driven to End Malaria: Now We Can, Now We Must” के अनुरूप जिले में मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

          कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्व. बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक एवं सोनपुर मार्ग का भ्रमण कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुवर के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार भोयर, डीपीएम श्री राजीव सिंह बघेल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डी.के. कश्यप के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया गया। वहीं व्हीबीडी सलाहकार डॉ. परमानंद बघेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मलेरिया उन्मूलन के लिए आवश्यक जानकारी साझा की।

           इस दौरान अधिकारियों ने वर्ष 2027 तक जिला नारायणपुर को मलेरिया मुक्त बनाने एवं 2030 तक छत्तीसगढ़ को मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य की जानकारी दी। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को मलेरिया के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार के बारे में जागरूक किया गया।

          कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनसामान्य को पाम्पलेट एवं फ्लैक्स के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही मलेरिया रोधी दवा युक्त मच्छरदानियों के अधिक उपयोग तथा घरों की दीवारों पर कीटनाशक छिड़काव कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से जिले में मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इसके उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाने का संदेश दिया गया।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes