Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माली समाज ने बनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस गहलोत सर्वहारा, अभावग्रस्त, वंचित लोगों के मसीहा: माली............NN81



राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन 3 मई रविवार को देवरिया बालाजी स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर व कुवाड़ा कच्ची बस्ती स्थित घुमन्तु पाठशाला सहित कई कच्ची बस्तियों में सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को भोजन के पैकेट वितरण कर हर्षाेल्सास से मनाया गया। 

माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति के न केवल सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है, अपितु सर्वहारा, अभावग्रस्त, वंचित लोगों के वे मसीहा की तरह है। यह उनके विशालकाय व्यक्तित्व की विशेषता है जिनको लोग पंसद करते है। इसलिए उन्होंने जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर उसे राजस्थान में लागू किया, उसे लोग कभी भी नहीं भुला सकते। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ ही घुमंतू पाठशाला के बच्चों के बीच केक काटकर व उन्हें भोजन वितरण कर व देवरिया बालाजी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गहलोत के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की। 

इस अवसर पर माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, जिला मंत्री मुरलीधर सैनी, माली सैनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, बंशीलाल माली, कालूराम माली, नानूराम गोयल, देबीलाल रागस्या, चौथमल रागस्या, मोहन बुलिवाल, लादू लाल रागस्या सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes