Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बीचपुरी माल में ‘पानी चौपाल’ सम्पन्न, किसानों को दी सूक्ष्म सिंचाई की जानकारी ...............NN81



खबर हरदा  जिले  कि  8 मई 2026/ जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग हरदा द्वारा शुक्रवार को विकासखंड खिरकिया के ग्राम बीचपुरी माल में ‘पानी चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नहाली कला के सरपंच श्री रामजीवन देवड़ा व गांव के कृषक बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी श्री गंभीर सिंह जाट ने पानी संरक्षण के उपाय बताये। साथ ही श्री महेन्द्र लोवंशी ने उद्यानिकी विभाग की योजना ’ड्रिप व स्प्रिंकलर प्रणाली’ व फल पौध रोपण के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्राम उद्यान विस्तार अधिकारी ने विभाग में किसाने के पंजीयन एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर कराने हेतु प्रेरित किया तथा पीएमएफएमई योजना के संबंध में जानकारी दी।

 संवाददाता अनिल मालवीय 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes