तूतीकोरिन जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मदन (IPS) के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील (TPS) के पर्यवेक्षण में सिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा 10.05.2026 की शाम न्यू बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान बाहर जाने वाली बसों को रोकर ड्राइवरों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। चेन्नई जा रही तीन प्राइवेट ओमनी बसों के ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। उनके खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने के मामले दर्ज किए गए तथा प्रत्येक पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तिरुचेंदूर एबेनकुडी क्षेत्र से चली इन बसों को वैकल्पिक ड्राइवरों के साथ आगे जाने की अनुमति दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक ने संबंधित तीनों ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के आदेश भी जारी किए हैं।
