अंजुमन मुफीद-उल-इस्लाम सोसाइटी खामगांव द्वारा संचालित अंजुमन हायस्कूल व ज्युनिअर कॉलेज खामगांव में पहला अवसर है जबकि नीट परीक्षा का सेंटर मिला है यह परिक्षा 3 मई2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लि गई । स्टूडेंट्स के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:00 बजे था। अंजुमन सोसाइटी द्वारा किए गए इंतज़ाम देखकर एकता और भाई चारे की ऐसी मिसाल कायम हुई जिसने सबका दिल जीत लिया। कुल 360 स्टूडेंट्स में से 349 स्टूडेंट्स ने इस परिक्षा में हिस्सा लिया।
खामगांव में तेज़ गर्मी को ध्यान में रखते हुए अंजुमन ज्युनिअर कॉलेज के प्रिंसिपाल अहफ़ाज़-उल-हक खान ने स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स के लिए जो इंतज़ाम किए, वे तारीफ़ के काबिल हैं। स्टूडेंट्स के साथ आए हुए पेरेंट्स के बैठने के लिए टेन्ट और बिछायत के साथ ही ठंडे पानी का भी इंतज़ाम किया गया था। स्टूडेंट को उनके परीक्षा नंबर हेतु मार्गदर्शन के लिए बोर्ड लगाया गया था और स्टूडेंट्स को उनके कमरों तक ले जाने के लिए वॉलंटियर टीचर्स को जगह-जगह तैनात किया गया था। आए हुए 50 से ज़्यादा पेरेंट्स की कारों और गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी अच्छे इंतज़ाम किए गए थे। टॉयलेट का भी अच्छा इंतज़ाम था। हमेशा की तरह साफ़-सफ़ाई का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा था। यह अंजुमन सोसाइटी की मैनेजमेंट कमिटी की कई सालों की मेहनत का नतीजा था, जिसने एकताऔर भाईचारे की मिसाल कायम की है। पेरेंट्स के साथ-साथ दूसरे लोगों ने भी इस बेहतरीन इंतज़ाम की तारीफ़ की। इस नीट परिक्षा के लिए बुलढाणा डाइट के ऑब्ज़र्वर गोपाल पाटिल कुकड़े ने भी इंतज़ाम की तारीफ़ की। इसके अलावा, खामगांव के एस डी ओ डॉ. रामेश्वर पुरी और पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारी गजानन सोनटके ने भी परिक्षा केंद्र का दौरा किया और संतुष्ट हुए।
मोहम्मद फारुक खामगांव
