Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायत हरनावदा गजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न.............NN81



पिड़ावा ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावदा गजा में भाजपा 


पिड़ावा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा

 विधानसभा चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में मिली बढ़त को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।



भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और जनसमर्थन का परिणाम है।



मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व और मजबूत संगठन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने भी इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री के नेतृत्व को दिया।



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष गोरधन सिंह, लालसिंह, ऐलकारसिंह, प्रेमसिंह, पिरुसिंह, गोपाल सिंह, शाहिद, बालू सिंह, प्रधान सिंह, शिवा सहित भाजपा पिड़ावा ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes