राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला नरसिंहपुर मांग करता है कि गेहूं, चना, मसूर का उपार्जन प्रदेश में चालू है, जिसमें किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिनमें निम्न समस्याएं प्रमुख हैं—
उपार्जन केंद्रों में तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए।
तौल प्रक्रिया की गति बढ़ाई जाए एवं किसानों की ट्रैकिंग की उचित व्यवस्था की जाए।।
समय सीमा में तुलाई कराई जाए।
उपार्जन केंद्रों पर एफ.ए.क्यू. के नाम पर किसानों को परेशान कर माल को रिजेक्ट कर दिया जाता है, जिससे किसानों को मजबूरी में कम दामों पर माल बेचना पड़ता है। अतः उचित जांच व्यवस्था की जाए।
किसानों का अनाज (गेहूं, चना, मसूर) ट्रांसपोर्ट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए एवं समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए।
सरकार द्वारा बनाई गई नीति में जल्द सुधार नहीं होता है तो किसान मजदूर समाज को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा ।
खाद बेचने के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिसकी उचित व्यवस्था की जाए व ईं टोकन बंद किया जाए
तेंदूखेड़ा से गाडरवारा रोड के शोल्डर पर N.T.P.C. की राख की साइड पट्टी बनाई जा रही है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अतः राख की जगह मुरमा या गिट्टी की डस्ट डाली जावे अतः इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
किसानों के फसलों की तलाई अधिक की जा रही है जो गलत है।
न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंगपुर से राजा जाटव की रिपोर्ट
