पिड़ावा। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बाद पिड़ावा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में स्टेट बैंक के सामने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नगर मंडल अध्यक्ष राजू माली ने बताया कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता का समर्थन मिलने पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू माली, जिलामंत्री रमेश दांगी पूर्व जिला महामंत्री निर्मल शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल जीवंधर जैन पार्षद सुधीर जैन, पीयूष जैन ,आनंद पूरी, लखन पवार ,पीरू माली, जीवन खटीक, राहुल जैन,रामेश्वर गोस्वामी,कमल प्रजापत,महावीर लुहार मंगल लुहार मोहित जैन विनीत चेलावत बिट्टू कासलीवाल चिकी सेठ चिंटू जैन चेन सिंह दिलीप पाटीदार आशीष पूरी आदि
सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
