Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जन-जन तक पहुंच रही विकास की सौगात, ग्राम रथ अभियान से बदल रही राजस्थान के गांवों की तस्वीर ..............NN81



’अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा ग्राम रथ अभियान’

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम रथ अभियान प्रदेश के हर ग्राम ढाणी तक विकास की नई रोशनी पहुंचा रहा है। इस अभियान से राजस्थान के नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक रूप से पहुंच रही है। भीलवाड़ा जिले में भी ग्राम रथ अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में प्रत्येक उपखंड अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा रथ गांव-गांव पहुंचकर 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।


जिले के ग्रामीणों में ग्राम रथ अभियान को लेकर अत्यंत उत्साह देखने को मिल रहा है। एलईडी पर योजनाओं की जानकारी, लोक कलाकारों की प्रस्तुति तथा सुझाव पेटिका को लोग सरकार का संवेदनशील कदम बता रहे हैं। वृद्धजनों को पेंशन संबंधी, किसानों को कृषि योजनाओं संबंधी और युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी रथों के माध्यम से एक ही स्थान पर मिल रही है।


जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में ग्राम रथ अभियान जिले भर में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। भीलवाड़ा में आमजन से अभियान का अत्यंत सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है तथा प्रतिदिन योजनाओं के लाभार्थियों से सफलता की कहानियां प्राप्त हो रही हैं। यह अभियान जनभागीदारी का एक अनूठा उदाहरण बनकर उभर रहा है, जिसके माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी सहजता से पहुंच रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes