Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महिला सुरक्षा को लेकर फतेहपुर पुलिस अलर्ट, एंटीरोमियो टीम हुई सक्रिय..............NN81

 


फतेहपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान तेज, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

फतेहपुर। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गुरुवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों की *जानकारी दी गई। वहीं ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए संवाद किया गया।

पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090 *आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

फतेहपुर पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes