Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पीपरी में कलेक्टर ऋतुराज सिंह की विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई: लापरवाही पर सब इंजीनियर व दो पटवारी निलंबित.............NN81



बिजली करंट से झुलसे पीड़ितों  शिवराम बघेल और चैन सिंह को 25-25 हजार रूपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की

-------

बरसात में मकान ढह जाने से प्रभावित नान सिंह कन्नौज को  25 हजार रूपए की सहायता दी

-------

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का  त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

--------

     कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा ग्राम पीपरी में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर द्वारा मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई  के दौरान बागली विधायक श्री मुरली भंवरा भी उपस्थित थे। जनसुनवाई में जिला अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

      कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन लेते हुए कार्यवाही की। जिसमें पेयजल संबंधी आवेदनों की जांच में पीएचई विभाग के सब इंजीनियर वैष्णवी भावसार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने फौती नामांतरण कार्य में विलंब और असंतोषजनक कार्यप्रणाली के चलते पटवारी सूरज गंगवाल एवं नवनीत पुरंदरे को  निलंबित किया गया। बिजली के टूटे हुए पोल को समय पर ठीक न करने पर जेई डी. एस. परिहार को शोकाज नोटिस देने एवं  लाइनमैन कृष्णकांत बघेल की 15 दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए।

       विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने बिजली करंट से झुलसे पीड़ितों श्री शिवराम बघेल और चैन सिंह को 25-25 हजार रूपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की गई। वहीं, बरसात में मकान ढह जाने से प्रभावित नान सिंह कन्नौज को  25 हजार रूपए की सहायता दी गई। गोपाल सेन को सोसाइटी में जमा अंश राशि प्राप्त न होने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

        कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में राजस्व, पानी, सामुदायिक पट्टा, पेंशन, आंगनबाड़ी केंद्र, किसान सम्मान निधि, बंटवारा, प्रधानमंत्री आवास, पात्रता पर्ची बनवाने संबल योजना, सड़क अतिक्रमण हटाने से जुड़े प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में नए पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

      कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।


संवाददाता विजेंद्र सिंह दांगी 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes