Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एलईडी वैन के माध्यम से जनगणना को लेकर किया जा रहा जागरूक,...........NN81



जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आमजन को जनगणना के महत्व से अवगत कराने के लिए एलईडी वैन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।


राज्य कार्यालय से आई एलईडी वैन और लोक कलाकारों की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान वीडियो, ऑडियो एवं अन्य माध्यमों से जनगणना की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं नागरिकों की भागीदारी के महत्व को समझाया गया। उक्त एलईडी वैन के माध्यम से रविवार को कोण्डागांव शहरी क्षेत्र में बाजार स्थल, मर्दापाल और बड़े डोंगर में जनगणना के बारे में प्रचार प्रसार किया गया और बताया गया कि इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा जनगणना कार्य के दौरान प्रगणक को सहयोग प्रदान करें और सही जानकारी दें, जिससे सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes