अमरोहा में बीएसए पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, आरटीआई एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर डीएम अमरोहा के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी की गठित।
आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मनु शर्मा एडवोकेट की शिकायत के बाद जिलाधिकारी नितिन गौड़ के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी मिश्रा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर लगे आरोपो की जांच के लिए उप शिक्षा निदेशक डायट बुढ़नपुर और जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त समिति बनाई है। शिकायत में बीएसए कार्यालय में संबद्ध कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न कराने, नियमों के विपरीत निजी विद्यालयों को मान्यता देने, समिति बैठकों के कार्यवृत्त में कथित फर्जीवाड़ा, ग्रेच्युटी भुगतान में अनियमितता, वाहन लॉगबुक में गड़बड़ी और शिक्षकों के चयन वेतनमान निर्धारण में धांधली जैसे सात गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच विभागीय नियमों और शासनादेशों की अनदेखी कर कई मामलों में अनुचित लाभ पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित जांच समिति को 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट मोहम्मद अज़ीम
