Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमरोहा में रिश्तों का कत्ल का मामला सामने आया है, जहां बेटे की हरकतों से तंग परिवार ने बदमाश कराई अपने बेटे की सुपारी देकर हत्या, जिस बेटे को 9 महीने कोख में रखा उसी बेटे की हत्या के लिए मां ने जेवर गिरवी रख 55 हजार एडवांस देकर बदमाश से कराया मर्डर, पुलिस ने पिता पुत्र को किया गिरफ्तारी , कॉन्टेक्ट किलर जोली की तलाश के लिए जुटी पुलिस ..............NN81

 


यूपी के अमरोहा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव की नहर के किनारे मिले युवक दुष्यंत के लहूलुहान शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि दुष्यंत की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने परिवार ने सुपारी देकर कराई थी। 


पुलिस के मुताबिक दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में विवाद, मारपीट और झगड़ा करता था। परिवार लंबे समय से उसकी हरकतों से परेशान था। इसी से तंग आकर पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि “जोली” नाम के बदमाश को करीब 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई।


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दुष्यंत की मां भी इस साजिश में शामिल निकली। पुलिस के अनुसार मां ने अपने जेवर गिरवी रखकर हत्या के लिए रकम जुटाई और करीब 55 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए। इसके बाद दुष्यंत की हत्या कर शव को सूखी नहर में फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा लगे।


 पुलिस ने मामले में आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कांटेक्ट किलर जोली की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस दिल दहला देने वाले खुलासे के बाद पूरे इलाके में दहशत और हैरत का माहौल है।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम अमरोहा 


बाइट अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes