= वीर शिरोमणि एवं हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रताप मंडल द्वारा महाराणा प्रताप सर्किल पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जलाभिषेक कर साफ-सफाई एवं शुद्धिकरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रतिमा पर जल अर्पित कर की गई। इसके बाद पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप अमर रहें और भारत माता की जय के जयकारे लगाए।
मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। उनकी जयंती पर प्रतिमा की सेवा एवं माल्यार्पण करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महामंत्री भगवती लाल गुर्जर, थान सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, बंशी लाल कुमावत, विजय जायसवाल, मुकेश शर्मा, मंत्री बबली कंवर मेड़तिया, रेणु शर्मा, इंद्रजीत सिंह, पार्षद नैना व्यास, ठाकुर प्रसाद शर्मा, किशन व्यास, कुलदीप गुर्जर, मंगल सिंह, मनीष पाराशर, सुनीता खटीक, घनश्याम गोड, ललित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
