भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर की सहमति से सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी कड़ी में **राहुल धाकड़ (घट्टिया भाना)** को मंडल महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। राहुल धाकड़ को यह जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंडल कार्यकारिणी के गठन से भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुनील सिंह चौहान
