Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अहिल्याबाई होलकर स्मारक का लोकार्पण, उनके विचार आज भी प्रेरणादायी : शिवाजीराजे जाधव.........NN81




सिन्नर  तहसील के निमगांव-देवपूर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण एवं शिलापट्ट का अनावरण भव्य समारोह में किया गया। सिंधखेडराजा के राजमाता जिजाऊ वंशज शिवाजीराजे जाधव के हाथों यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह स्मारक भाजपा नेता उदय सांगळे की संकल्पना से साकार हुआ है।


इस अवसर पर शिवाजीराजे जाधव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जनकल्याण के अनेक कार्य किए। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर समाजहित को प्राथमिकता दी। उनका आदर्श शासन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने निमगांव-देवपूर से माहेश्वर (इंदौर) तक निकाली गई रथयात्रा की भी सराहना की।


उदय सांगळे ने कहा कि अहिल्याबाई ने घाट, बावड़ियां, धर्मशालाएं तथा ध्वस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण कर ऐतिहासिक योगदान दिया। कल्याणकारी महापुरुषों को जातीय सीमाओं में बांधना उचित नहीं है। कार्यक्रम में विभिन्न मान्यवरों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रा. ज्ञानेश्वर कुऱ्हाडे ने प्रस्तावना  धर्मा मुरडनर ने आभार व्यक्त किया

संवाददाता नवनाथ आव्हाड 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes