Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने किए चारभुजा नाथ के दर्शन,गौशाला में किया गौ पूजन............NN81


राजसमंद जिले के चारभुजा कस्बे में एकादशी पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा सपत्नीक पहुंचे जहां जहां पुलिस प्रशासन, जन नेता,विधायक सहित आल्हा अधिकारी उनके स्वागत में पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन कर राजस्थान क्षेत्र के खुशहाली की कामना  की जहां मंदिर परंपरा अनुसार पुजारी गोपाल गुर्जर, धनराज पंचोली,नरेश गुर्जर सहित द्वारा  उनका मंदिर परिसर में ललाट पर तिलक का लेपन , माला पहनकर पंचामृत देखकर स्वागत किया वही उनके साथ कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला पुलिस अधीक्षक  हेमंत कलाल, सहित उच्च पुलिस अधिकारी के साथ कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी, कुंभलगढ़ तहसीलदार पर्वत सिंह राठौड़, चारभुजा तहसीलदार तोलाराम देवासी चारभुजा थाना अधिकारी भगवत सिंह सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे जहां मंदिर की परिक्रमा कर नक्कार  चौक में गांव एवं पंचायत की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं  विधायक का  मेवाड़ी साफा , चारभुजा नाथ की छवि भेंट कर स्वागत किया। जहां उनके साथ चारभुजा से किशन पंचोली, गोपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सोहनलाल गुर्जर, पुजारी भगवान लाल, पंचायत प्रशासक धर्म चंद्र सरगरा , गोपाल, बसंत पालीवाल धर्मचंद गुर्जर कुबेर सिंह सोलंकी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विमल कुमार वर्मा, बसंत पालीवाल,शंकर गुर्जर, भरत चौहान सहित मौजूद थे। वहीं उन्होंने मेवाड़ चाय घर पर चाय पर चर्चा भी की जहां उपमुख्यमंत्री सहित लवाजमा चारभुजा स्थित हिमाचल सूरी चौराहा पर नोजी बाई गौशाला पहुंचे जहां पर गायों का पूजन किया गया। उसके बाद कुंभलगढ़ के लिए प्रस्थान किया।

मीठालाल गुर्जर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes