Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएचसी हरनावदा गाजा द्वारा बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..NN81


पिड़ावा क्षेत्र के पीएचसी हरनावदा गाजा द्वारा आज स्थानीय प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देशन में आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सुमन की उपस्थिति में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस दौरान गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु ओ आरएस के महत्व एवं सही उपयोग, व्यक्तिगत


 स्वच्छता, हाथों की सफाई तथा किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एचपीवी वैक्सीन के महत्व एवं इससे होने वाले लाभों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया।


लगभग 20 से 30 मिनट तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी


 जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को ओ आरएस के पाउच भी वितरित किए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सही उपयोग किया जा सके।


पीएचसी हरनावदा गाजा द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes