Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम मालाकोट में कलस्टर स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन........NN81



कोण्डागांव, 22 मई 2026/ राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मालाकोट में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 04 किसानों को डिजिटल किसान किताब, 04 बीवन, 03 आय जाति प्रमाण पत्र प्रदान की गई। पंचायत विभाग द्वारा 12 जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 आयुष्मान कार्ड एवं 03 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 10 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 05 राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग ने 10 पौधों का वितरण किया।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 03 अन्नप्राशन और 04 पोषण किट वितरित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने शासन प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

संवाददाता ब्रह्मलाल पाण्डेय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes