को खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के जीरापुर नगर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 मई को जीरापुर नगर में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के साथ-साथ करोड़ों रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।।
पवन अहिरवाल की रिपोर्ट
