Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कैलाली (नेपाल) में डीजल तस्करी में भारतीय नागरिक गिरफ्तार,लावारिस सामान भी बरामद.........NN81




धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलाली जिला पुलिस ने सीमा शुल्क चोरी कर भारत से अवैध रूप से लाए जा रहे डीजल के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में डीजल और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जिला पुलिस कार्यालय कैलाली से मिली जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी उपमहानगरपालिका वार्ड संख्या-19 स्थित खेदाघाट सीमा क्षेत्र से पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से सीमा शुल्क (भंसार) चोरी कर भारत से लाया गया डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से डीजल की खेप के साथ आरोपी उमेश गुप्ता (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, जो भारत के सीमा के सूडा का रहने वाला है। बरामद किए गए डीजल और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 2 लाख 58 हजार 800 रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इसके अलावा कैलाली जिला पुलिस ने विभिन्न अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी छापेमारी की। कार्रवाई

पीयूष गुप्ता 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes