Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुशासन तिहार के शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण कराना सुनिश्चित करें - कलेक्टर नम्रता जैन.........NN81



जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों पर भी गहन चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण निर्धारित समय-सीमा से लंबित न रहे।

          बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने जनगणना कार्य, सुशासन एक्सप्रेस शिविरों के आयोजन और स्कूलों से जुड़े कार्यों को गंभीरता से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन क्षेंत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारी समय सीमा में शतप्रतिशत निराकरण कराने के निर्देशित किए।

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण एजेंसियां प्रत्येक दिवस कार्यों की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार क्षेत्र के ग्रामिणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पेयजल, सड़क, बिजली, आधार, राशन, श्रम, जाति निवास आयुष्मान कार्ड और बैंक पासबुक दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुशासन एक्सप्रेस जनचौपाल के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि शिविरों में आने वाले सभी हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्य को पूर्ण कराया जाए। इससे शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा। बैठक में स्कूल, आश्रम, छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्यों का सर्वे कराने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधूरे या क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान कर शीघ्र मरम्मत या नए निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। सुशासन तिहार के शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण करने के निदेश दिए, नियद नेल्लानार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हितग्राहियों का शतप्रतिशत आधार कार्ड बनाकर ई-केवाईसी पूर्णं कराने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों जनगणना सर्वे को वेबसाईड में समय पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। 

सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविर और राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। जिले में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले के नारायणपुर और ओरछा विकासखंडों में कुल 112 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 17 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नारायणपुर ब्लॉक में 76 पंचायतों और ओरछा ब्लॉक में 36 पंचायतों को शामिल किया गया है। वहीं नगरपालिका नारायणपुर में 15 वार्डों के अंतर्गत 7 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। 

बैठक के दौरान कलेक्टर नम्रता जैन ने नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत चयनित ग्रामों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके साथ ही जनधन योजना, विद्युतीकृत घर, प्रधानमंत्री आवास, जॉब कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, उज्ज्वला योजना, मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, जाति प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित ग्रामों में सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। जिन हितग्राहियों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनीमिया जांच, हृदय जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, निर्माणाधीन एवं भवन विहीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। कृषि एवं अन्य विभागों की समीक्षा में धान उठाव की प्रगति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पशु टीकाकरण, जल शक्ति अभियान, राशन कार्ड ई-केवाईसी, नशामुक्ति भारत अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त राजस्व प्रकरणों की साप्ताहिक प्रगति, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, भू-अभिलेख सर्वे सहित अन्य लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, लोकेश चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिलांग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes