Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बागोर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी..NN81

 


मांडल/बागोर = भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मनी वाइस प्रोग्राम के तहत किसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र, ब्लॉक मांडल की ओर से ग्राम पंचायत बागोर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम में फील्ड कोऑर्डिनेटर रंजना पुरोहित ने उपस्थित लोगों को बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, डीबीटी, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, विश्वकर्मा पेंशन योजना एवं बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग, बैंकिंग लोकपाल, ग्राहकों के अधिकार तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया।


शिविर में बताया गया कि डिजिटल लेनदेन से समय की बचत होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ती है। महिलाओं एवं ग्रामीणों को सुकन्या योजना और एटीएम कार्ड के उपयोग से मिलने वाले बीमा लाभों के बारे में भी अवगत कराया गया।


कार्यक्रम के दौरान सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से बचत का महत्व समझाया गया, जिससे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes