पिड़ावा। क्षेत्र के सेमली चौहान गांव स्थित बूथ संख्या 344 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया
, जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संकल्पों को ध्यानपूर्वक सुना।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच,
जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर बूथ समिति अध्यक्ष तेज सिंह चौहान, मानसिंह पटेल, रामसिंह, राहुल सिंह, भावसिंह, नरसिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
